कारोबार
रायपुर, 6 अगस्त। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी तथा शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कैट छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत किया।
कैट ने बताया कि ये निर्णय राज्य को नई औद्योगिक, डिजिटल एवं आर्थिक दिशा प्रदान करेंगे। इन फैसलों से व्यापार, उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, नवप्रारंभिक उद्यम, कृषि, परिवहन, सेवा क्षेत्र, युवाओं एवं आम नागरिकों को व्यापक लाभ मिलेगा तथा छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी निवेश एवं औद्योगिक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय केवल प्रशासनिक सुधार नहीं हैं, बल्कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाले परिवर्तनकारी कदम हैं।
श्री पारवानी ने बताया कि प्रमुख सकारात्मक प्रभाव- व्यापार एवं उद्योग को नई गति-राज्य में बड़े उद्योगों के आगमन से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। स्थानीय व्यापारियों, वितरकों एवं सेवा प्रदाताओं के लिए नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध होंगे। औद्योगिक निवेश बढऩे से राज्य की आर्थिक गतिविधियां मजबूत होंगी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा लघु व्यापारियों को बड़ा लाभस्थानीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों को मशीन पुर्जे, निर्माण सामग्री, माल परिवहन, परिवहन सेवाएं, पैकेजिंग, मरम्मत एवं रखरखाव जैसे क्षेत्रों में नए आदेश प्राप्त होंगे। स्थानीय उत्पादों एवं सेवाओं की मांग में वृद्धि होगी। सहायक उद्योगों का तेजी से विकास होगा।
कैट ने बताया कि रोजगार के व्यापक अवसर-विनिर्माण, अभियांत्रिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, परिवहन, भंडारण एवं सेवा क्षेत्रों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के हजारों अवसर सृजित होंगे। स्थानीय युवाओं को राज्य में ही रोजगार मिलने की संभावना बढ़ेगी। तकनीकी एवं कौशल आधारित रोजगार को नई दिशा मिलेगी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता मिशन से डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई पहचान। 500 करोड़ रुपये के कृत्रिम बुद्धिमत्ता मिशन से राज्य डिजिटल नवाचार का प्रमुख केंद्र बन सकता है।