कारोबार
माहेश्वरी पब्लिसिटी सर्विस अब नये अवतार ‘मैप्स’ में
रायपुर, 1अगस्त। मध्य भारत की अग्रणी और आईएनएस मीडिया एजेंसी माहेश्वरी पब्लिसिटी सर्विस के डायरेक्टर्स प्रकाश माहेश्वरी और पंकज माहेश्वरी ने बताया कि 1964 में अपनी शुरुआत के बाद अखबार और होर्डिंग से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रील्स और सेकंड्स में बदल जाने वाले डिजिटल ट्रेंड्स तक का सफर माहेश्वरी पब्लिसिटी सर्विस ने बखूबी तय किया है।
डायरेक्टर द्वय ने बताया कि हर दौर को बेहद करीब से देखा और समझा है। अब, समय की इसी तेज़ रफ़्तार से कदमताल करने के लिए, यह प्रतिष्ठित एजेंसी अपने मॉडर्न अवतार मैप्स के साथ खुद को रीब्रांड कर रही है। मैप्स ही क्यों? नए दौर में आधुनिक सोच के साथ बिजऩेस संचालन करने वाली आज की युवा पीढ़ी और कंटेम्पररी ऑडियंस घंटों की बात सेकंड्स में समझना चाहते हैं। वो ऐसे शब्द पसंद करते हैं जो बोलने में आसान हों और जिनका इम्पैक्ट सीधा हो।
डायरेक्टर द्वय ने बताया कि मैप्स (अंग्रेजी के शब्द मैप का बहुवचन) का सीधा सा मतलब है नक्शे या रास्ते। जिस तरह एक नक्शा किसी को अनजान रास्तों पर उसकी सटीक मंजि़ल तक ले जाता है, ठीक उसी तरह मैप्स की फिलॉसफी ब्रांड्स के लिए वो रास्ते तैयार करना है, जो मार्केट की भीड़ से निकलकर सीधे ग्राहकों के दिलों-दिमाग तक पहुंचते हों।
डायरेक्टर द्वय ने बताया कि नए लोगो में लगा कोलन-मैप्स के लोगो में लगा कोलन (:) केवल एक डिज़ाइन नहीं है। व्याकरण जुबान में कोलन का मतलब होता है, पिक्चर अभी बाकी है, यानी आगे कुछ आने वाला है। मैप्स के साथ लगा यह कोलन दरअसल एजेंसी की विस्तृत सेवाओं को दर्शाता है। ‘मैप्स’ में ‘आउट ऑफ़ द बॉक्स आईडियाज़’ के साथ ब्रांड कंसल्टेंसी, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग, कंटेंट डेवलपमेंट और डिजिटल मार्केटिंग जैसी वो तमाम सेवाएं मौजूद हैं, जो आज के मार्केट की ज़रुरत के हिसाब से ‘मैप्स’ को 360 डिग्री एडवरटाइजिंग एजेंसी बनाती हैं।
डायरेक्टर द्वय ने बताया कि स्ट्रेटेजिक रीब्रांडिंग-यह केवल पुराना लोगो हटाकर नया रखने की औपचारिकता नहीं है, बल्कि दूर की सोच के साथ की गई एक स्ट्रेटेजिक रीब्रांडिंग है। यह रीब्रांडिंग बदलते मार्केट ट्रेंड्स, नई पीढ़ी की पसंद और टेक्नोलॉजी के इस दौर में ब्रांड्स को समय की मांग के हिसाब से रिलिवेंट बनाए रखने की एक पुख्ता तैयारी है।
डायरेक्टर द्वय ने बताया कि कम्युनिकेशन का पॉवरहाउस-‘मैप्स’ क्लाइंट्स और उनके टारगेट ऑडियंस के बीच महज़ एक माध्यम नहीं होगा, बल्कि एक बेहद प्रभावशाली गेटवे का काम करेगा। अब समय की मांग के चलते डिजिटल मीडिया को भी शामिल किया जा रहा है क्यों कि मैप्स का लक्ष्य अब सिर्फ शहर के बड़े बिलबोर्ड्स, अखबार, मैगज़ीन और रेडियो जैसे ट्रेडिशनल मीडिया तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि ब्रांड्स को सीधे उनके टारगेट ऑडियंस के स्मार्टफोन्स तक भी पहुंचाना है, ताकि कम्युनिकेशन तुरंत और सीधा हो।