कारोबार

विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस पर एमएमआई नारायणा डॉक्टरों की सबसे अपील
01-Aug-2026 2:28 PM
विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस पर एमएमआई नारायणा डॉक्टरों की सबसे अपील

रायपुर, 1 अगस्त। एमएमआई  नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर  ने बताया कि फेफड़ों का कैंसर दुनिया भर में सबसे घातक कैंसरों में से एक बना हुआ है, और इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ज़्यादातर मामलों का पता तभी चलता है जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है।

हॉस्पिटल ने बताया कि इस बीमारी के शुरुआती दौर में आमतौर पर कोई लक्षण नजऱ नहीं आते; खांसी, सीने में दर्द या सांस फूलने जैसे लक्षण अक्सर तभी दिखते हैं जब कैंसर पहले ही बढ़ चुका होता है। 1 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस से पहले, डॉक्टर उच्च जोखिम वाले लोगों से लक्षणों के इंतज़ार में न रहकर जांच कराने की अपील कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट