कारोबार
रायपुर, 1 अगस्त। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिजऱ्ा एजाज़ बेग ने बताया कि हज 2027 के लिए आवेदकों का ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन किया गया है। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा हज 2027 के लिए आवेदन करने वाले हज यात्रियों का, हज हाउस मुम्बई में सेंट्रलाइज्ड मोड पर ऑनलाइन डिजिटल रेंडम सिलेक्शन किया गया है। हज 2027 हेतु चयनित आवेदकों की सूची एवं प्रतिक्षा सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है ।
श्री बेग ने बताया कि हज-2027 के लिए राज्य से कुल 1028 हज आवेदको के आवेदन प्राप्त हुए। हज-2027 के लिए राज्य से 787 कंफर्म एवं 241 प्रतीक्षा सूची के हज यात्रियों का चयन हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा किया जाकर सूची हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। कुर्राह में चयनित हुए हज आवेदकों द्वारा यात्रा की पहली कि़स्त राशि 1,52,300/- प्रति आवेदक 10 अगस्त तक जमा कराई जावेगी।