कारोबार
मेकाहारा में नि:शुल्क अन्न सेवा-365 दिन शुरू
रायपुर, 30 जुलाई। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दिवाज़ की अध्यक्षा नेहा जैन ने बताया कि सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दीवा•ा की पहल पर राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) परिसर में नि:शुल्क अन्न सेवा-365 दिन अभियान का शुभारंभ किया गया।
श्रीमती जैन ने बताया कि इस अभियान के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ रहने वाले जरूरतमंद परिजनों को पूरे वर्ष प्रतिदिन नि:शुल्क, स्वछ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उपचार के दौरान उन्हें भोजन की चिंता न करनी पड़े। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दीवा•ा की इस महत्वाकांक्षी सामाजिक पहल का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया।
श्रीमती जैन ने बताया कि अभियान के संचालन में कुछ फर्ज हमारा भी संस्था सहयोगी के रूप में जुड़ी है, जबकि रोटरी क्लब ऑफ रायपुर इन्फिनिटी सहयोगी संस्था एवं रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन समर्थक संस्था के रूप में इस सेवा अभियान का हिस्सा हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वयं मरीजों के परिजनों को भोजन परोसकर अभियान की शुरुआत की।
मंत्री श्री जायसवाल ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले अनेक परिवार आर्थिक, सामाजिक और मानसिक कठिनाइयों से गुजरते हैं। ऐसे समय में भोजन जैसी मूलभूत आवश्यकता की व्यवस्था करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दिवाज़ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण है। इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई और विश्वास है कि यह सेवा अभियान वर्षभर सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल बनेगा।
रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि समाज की वास्तविक पहचान ऐसे सेवा कार्यों से होती है। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दीवा•ा ने जिस सोच और समर्पण के साथ इस अभियान की शुरुआत की है, वह निश्चित रूप से अन्य सामाजिक संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बढक़र कोई धर्म नहीं है।
श्रीमती जैन ने यह भी बताया कि परिकल्पना लंबे समय से उनके मन में थी। उनका सपना था कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को कम से कम भोजन के लिए परेशान न होना पड़े।