कारोबार
हर्षोल्लास के साथ ग्रीन डे का उत्सव मनाया गया
रायपुर, 28 जुलाई। अमलीडीह के सेंट जोसेफ स्कूल ने बताया कि गत दिनों को ‘ग्रीन डे’ उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाओ तथा संतुलित आहार के प्रति जागरूक बनने का संदेश दिया गया।
स्कूल ने बताया कि इस दिन स्कूल में हरियाली से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कक्षा स्तर पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित किये गये। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रेव. फादर थॉमस एली पुलिकट उपस्थित थे, जिन्होंने पर्यावरण को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ आहार लेने का सुझाव दिया। प्राथमिक स्तर के सभी विद्यार्थी हरे रंग के परिधान के साथ, अपने घर से छोटे-छोटे हरे पौधे, हरे पत्ते, हरी सब्जियाँ तथा पोस्टर, स्लोगन लेकर स्कूल प्रांगण में उपस्थित हुए।
स्कूल ने बताया कि इस खास मौके पर इन विद्यार्थियों द्वारा उत्साहवर्धक नारे के साथ रैली निकाला गया, जिसमें इन बच्चों ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण के महत्व को समझा। उच्च स्तर के विद्यार्थियों के लिए भी पोस्टर, स्लोगन, भाषण, वाद-विवाद आदि गतिविधियों को संपन्न कराया गया।
स्कूल ने बताया कि अन्य कार्यक्रम में स्कूल के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक गण हरे रंग के व्यंजन का लुफ्त उठाते हुए, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवन के प्रति सजग रहने का संकल्प लिये। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधक, स्कूल प्राचार्य तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।