कारोबार

व्यापारियों, उद्यमियों और युवाओं को एआई की नवीन तकनीकों से युवा कैट ने कराया परिचित
28-Jul-2026 1:53 PM
व्यापारियों, उद्यमियों और युवाओं को एआई की नवीन तकनीकों से युवा कैट ने कराया परिचित

नि:शुल्क कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्यशाला रही सफल-कांति

रायपुर, 28 जुलाई। युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष कान्ति पटेल, प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि युवा कैट छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर स्थित कैट कार्यालय में आपकी जेब में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (व्हाट्सऐप की अंतर्निहित कृत्रिम बुद्धिमत्ता) विषय पर एक नि:शुल्क कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

युवा कैट ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य व्यापारियों, उद्यमियों एवं युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की नवीन तकनीकों से परिचित कराना तथा उनके व्यवसाय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित करना था। वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता व्यापार जगत में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन का माध्यम बन चुकी है। यदि व्यापारी समय के साथ नई तकनीकों को अपनाते हैं, तो वे अपने व्यवसाय को अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं प्रतिस्पर्धी बना सकते हैं।

युवा कैट ने बताया कि हम लगातार व्यापारियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने एवं उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोडऩे के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान युवा कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल एवं प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह ने कहा कि आज के डिजिटल युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर बनकर उभरी है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से व्यापारी कम समय में बेहतर कार्यक्षमता के साथ अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं।

कार्यशाला में ई डिजी केंद्र एवं ई डिजी अकादमी की संस्थापक सुएकता ठाकुर ने प्रतिभागियों को व्हाट्सऐप की अंतर्निहित कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सामग्री निर्माण, उत्पाद सूची तैयार करना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सहायता से आकर्षक वीडियो बनाना तथा दैनिक व्यापारिक कार्यों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।


अन्य पोस्ट