कारोबार
रायपुर, 27 जुलाई। सेंटर फॉर लॉ एंड इंडिजिनस स्टडीज़, हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर ने बताया कि प्रकाशित वार्षिक पत्रिका कोइतुर-पीपल ऑफ नेचर के द्वितीय विशेषांक हेतु फोकलोर, कल्चरल राइट्स एंड इंडिजिनस नॉलेज सिस्टम्स विषय पर लेख आमंत्रित किए गए हैं।
एचएनएलयू ने बताया कियह विशेषांक जनजातीय एवं स्वदेशी समुदायों की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक अधिकारों, पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों, लोककला, मौखिक परंपराओं, सामुदायिक विरासत तथा समकालीन विधिक एवं नीतिगत विमर्श पर केंद्रित है। इस विशेषांक के लिए शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं, नीति-निर्माताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सांस्कृतिक विशेषज्ञों तथा इच्छुक लेखकों से मौलिक एवं अप्रकाशित लेख आमंत्रित किए जाते हैं।
एचएनएलयू ने बताया कि लेख भेजने की अंतिम तिथि-16 अगस्त, ई-मेल[email protected].