कारोबार

हम अपने मेहमानों को केवल भोजन नहीं, बल्कि हर बार नया अनुभव देने रहते हैं प्रयासरत-त्रिवेदी
25-Jul-2026 2:22 PM
हम अपने मेहमानों को केवल भोजन नहीं, बल्कि हर बार नया अनुभव देने रहते हैं प्रयासरत-त्रिवेदी

सेवन शेफ्स, सेवन क्यूज़ीन्स फूड फेस्टिवल कोर्टयार्ड बाय मैरियट रायपुर में

रायपुर, 25 जुलाई। कोर्टयार्ड बाय मैरियट रायपुर के जनरल मैनेजर विनायक त्रिवेदी ने बताया कि भोजन प्रेमियों के लिए एक अनूठा और यादगार अनुभव लेकर आया है कोर्टयार्ड बाय मैरियट रायपुर। होटल के प्रतिष्ठित ऑल-डे डाइनिंग रेस्तरां रायपुर किचन में आयोजित होने जा रहा है सेवन शेफ्स, सेवन क्यूज़ीन्स फूड फेस्टिवल, जहाँ मेहमान एक ही स्थान पर सात अलग-अलग क्षेत्रों और संस्कृतियों के प्रामाणिक स्वाद का आनंद ले सकेंगे।

श्री त्रिवेदी ने बताया कि इस विशेष फूड फेस्टिवल में होटल के सात विशेषज्ञ शेफ अपनी-अपनी विशेषता के साथ छत्तीसगढ़ी, बंगाली, ओडिय़ा, हैदराबादी (फ्लेवर्स ऑफ निज़ाम), इटालियन, चाइनीज़ और मेडिटेरेनियन व्यंजनों की बेहतरीन प्रस्तुति देंगे। हर व्यंजन केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र की संस्कृति, परंपरा और इतिहास की भी एक अनोखी कहानी बयां करेगा। मेहमान पारंपरिक मसालों की खुशबू, ताज़ी सामग्री और प्रामाणिक विधियों से तैयार व्यंजनों का स्वाद लेते हुए भारत और विश्व की विविध पाक विरासत की यात्रा का अनुभव करेंगे।

श्री त्रिवेदी ने बताया कि हम अपने मेहमानों को केवल भोजन नहीं, बल्कि हर बार एक नया अनुभव देने का प्रयास करते हैं। सेवन शेफ्स, सेवन क्यूज़ीन्स उसी सोच का विस्तार है, जहाँ हर शेफ अपनी पाक कला और संस्कृति को एक थाली में परोसेंगे। यदि आप नए स्वादों को जानने और विश्वभर की पाक परंपराओं का अनुभव लेने के शौकीन हैं, तो यह फूड फेस्टिवल आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।


अन्य पोस्ट