कारोबार

कम उम्र के लोगों में भी स्ट्रोक और अन्य तंत्रिका संबंधी रोग तेजी से बढ़ रहे, लेकिन अधिकांश देर से पहुंच रहे अस्पताल-डॉ. शर्मा
23-Jul-2026 1:56 PM
कम उम्र के लोगों में भी स्ट्रोक और अन्य तंत्रिका संबंधी रोग तेजी से बढ़ रहे, लेकिन अधिकांश देर से पहुंच रहे अस्पताल-डॉ. शर्मा

विश्व मस्तिष्क दिवस पर विशेष

रायपुर, 23 जुलाई। रामकृष्ण केयर अस्पताल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार तंत्रिका संबंधी रोग अब पूरी दुनिया में दिव्यांगता का सबसे बड़ा कारण बन चुके हैं। विश्व की 40 प्रतिशत से अधिक आबादी, यानी 3.4 अरब से यादा लोग मस्तिष्क, मेरुदंड और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी किसी न किसी बीमारी से प्रभावित हैं। हर वर्ष इन बीमारियों के कारण 1.1 करोड़ से अधिक लोगों की मृत्यु होती है। यही कारण है कि तंत्रिका संबंधी रोग आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों में शामिल हो चुके हैं।

अस्पताल ने बताया किइन बीमारियों में स्ट्रोक सबसे गंभीर चिंताओं में से एक है। भारत में हर वर्ष लगभग 12.5 लाख नए स्ट्रोक के मामले सामने आते हैं और विभिन्न अध्ययनों के अनुसार पिछले तीन दशकों में इनकी संख्या लगातार बढ़ी है। उच रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, तंबाकू का सेवन, मानसिक तनाव, अपर्याप्त नींद, अस्वस्थ जीवनशैली और बढ़ती आयु इसके प्रमुख कारण हैं। साथ ही मधुमेह और उच रक्तचाप की दवाओं का अनियमित सेवन तथा नियमित चिकित्सकीय जांच और फॉलो-अप की कमी इस जोखिम को और बढ़ा रही है।

डॉ. संजय शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक (न्यूरोलॉजी) ने बताया कि तंत्रिका संबंधी आपात स्थितियों में सबसे बड़ी चुनौती लक्षणों की देर से पहचान है। अब हम कम उम्र के लोगों में भी स्ट्रोक और अन्य तंत्रिका संबंधी रोग तेजी से बढ़ते देख रहे हैं। दुर्भाग्य से लोग अचानक शरीर के एक हिस्से में कमजोरी या सुन्नपन, अस्पष्ट बोलना, चेहरे का टेढ़ा होना, चक्कर आना या दृष्टि में बदलाव जैसे लक्षणों को तनाव या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि दूसरी बड़ी समस्या यह है कि मरीज कई अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद हमारे पास पहुंचते हैं। इस दौरान उपचार का अमूल्य समय नष्ट हो जाता है। विशेष रूप से स्ट्रोक में हर मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि थोड़ी सी देरी भी मस्तिष्क को स्थायी क्षति पहुंचा सकती है। इसलिए स्ट्रोक के लक्षण शुरू होने के बाद मरीज को अधिकतम साढ़े चार घंटे के भीतर, और जितना जल्दी संभव हो सके, अस्पताल पहुंचना चाहिए।

डॉ. शर्मा ने बताया कि उच रक्तचाप, मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना, नियमित व्यायाम करना, संतुलित आहार लेना, पर्याप्त नींद लेना, तनाव कम करना, तंबाकू से दूर रहना और शराब का सीमित सेवन करना स्ट्रोक तथा कई अन्य तंत्रिका संबंधी रोगों के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है।


अन्य पोस्ट