कारोबार
रायपुर, 22 जुलाई। कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे तकनीकी बदलावों को अपनाने और शिक्षकों की पेशेवर दक्षता को निखारने के उद्देश्य से, कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में 17 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय हैंड्स-ऑन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस ऑफलाइन कार्यक्रम का मुख्य विषय हायर एजुकेशन में जनरेटिव एआई, इंटरैक्टिव ई-कॉमर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इंटीग्रेशन था।
कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर के डायरेक्टर, डॉ. एस. एन. पांडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में इंटरनल क्वालिटी इवैल्यूएशन सेल (कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी) की डायरेक्टर, डॉ. सीमा अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण से अतिथियों और प्रतिभागी फैकल्टी मेंबर्स का उत्साहवर्धन किया।