कारोबार

छत्तीसगढ़ की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने कैट की व्यापारिक संगठनों के साथ अहम बैठक
21-Jul-2026 2:16 PM
छत्तीसगढ़ की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने कैट की व्यापारिक संगठनों के साथ अहम बैठक

भारत व्यापार महोत्सव 12-15 अगस्त दिल्ली में

रायपुर, 21 जुलाई। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी,  विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी तथा शंकर बजाज ने बताया कि कैट एवं भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) द्वारा 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारत व्यापार महोत्सव में छत्तीसगढ़ की प्रभावी एवं ऐतिहासिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कैट प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

श्री पारवानी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता उन्होंने की। छत्तीसगढ़ के व्यापारियों हेतु व्यापारिक प्रतिनिधि पंजीयन का औपचारिक शुभारंभ किया गया। पंजीयन प्रारंभ होते ही प्रदेशभर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में अपना पंजीयन कराया। कैट ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी दिनों में प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी, नवप्रवर्तन आधारित उद्यम एवं उद्योग प्रतिनिधि इस महोत्सव में भाग लेंगे।

श्री पारवानी ने बताया किभारत व्यापार महोत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत के व्यापार, उद्योग, नवाचार और उद्यमिता का राष्ट्रीय संगम है। यहां देश-विदेश के उद्योगपति, निर्माता, वितरक, आयातक-निर्यातक, नवप्रवर्तन आधारित उद्यम, निवेशक एवं व्यापारिक संस्थाएं एक मंच पर आएंगी, जिससे व्यापार विस्तार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। शामिल होने वाले व्यापारियों को अनेक महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होंगे, जिनमें—राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक संपर्क स्थापित करने का अवसर। व्यवसाय से व्यवसाय बैठकों के माध्यम से नए व्यापारिक संबंध स्थापित करने का अवसर।


अन्य पोस्ट