कारोबार

पारंपरिक विधि, सुगंधित मसाले और प्रामाणिक जायके मिलेंगे कवाब, बिरयानी और करीज फूड फेस्टिवल में
13-Jul-2026 2:51 PM
पारंपरिक विधि, सुगंधित मसाले और प्रामाणिक जायके मिलेंगे कवाब, बिरयानी और करीज फूड फेस्टिवल में

होटल सायाजी रायपुर में 26 जुलाई तक

रायपुर, 13 जुलाई। सायाजी रायपुर ने बताया कि क्रेविंग्स रेस्टोरेंट में केबीसी-कवाब, बिरयानी एवं करीज़ फूड फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। यह विशेष फूड फेस्टिवल 10 जुलाई से 26 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मेहमानों को भारत के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध कबाब, बिरयानी और पारंपरिक करीज़ का लाजवाब स्वाद मिलेगा।

सायाजी ने बताया कि होटल की अनुभवी शेफ टीम द्वारा तैयार किए गए इस विशेष मेन्यू में देशभर के प्रसिद्ध व्यंजनों को शामिल किया गया है। मेहमान गलावटी कवाब, काकोरी कबाब, दोहरी सीख कवाब, हैदराबादी बिरयानी, इदरीस की मशहूर बिरयानी सहित कई पारंपरिक और स्वादिष्ट करीज़ का आनंद ले सकते हैं। प्रत्येक व्यंजन को पारंपरिक विधि, सुगंधित मसालों और प्रामाणिक स्वाद के साथ तैयार किया गया है। यह फूड फेस्टिवल भारतीय व्यंजनों की समृद्ध विरासत और विविध स्वादों का उत्सव है, जहाँ हर डिश अपने क्षेत्र की खास पहचान और संस्कृति को दर्शाती है।

सायाजी ने बताया कि केबीसी-कवाब, बिरयानी एवं करीज़ फूड फेस्टिवल का आयोजन 26 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 7.30 बजे से क्रेविंग्स रेस्टोरेंट, सायाजी रायपुर में किया जा रहा है। शहर के फूड लवर्स और परिवारों के लिए यह एक विशेष गैस्ट्रोनॉमिक अनुभव साबित होगा।


अन्य पोस्ट