कारोबार
एस्कैप और सीटीआईएल के सहयोग से एचएनएलयू का ट्रेडलैब प्रोजेक्ट सफल
13-Jul-2026 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 जुलाई। हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचएनएलयू), रायपुर ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग एशिया-प्रशांत (एस्कैप) तथा सेंटर फॉर ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लॉ (सीटीआईएल), नई दिल्ली के सहयोग से अपना पहला ट्रेडलैब प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
एचएनएलयू ने यह भी बताया कि यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीति और डिजिटल गवर्नेंस पर नीति-आधारित शोध के क्षेत्र में एचएनएलयू की बढ़ती भूमिका का महत्वपूर्ण प्रमाण है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे