कारोबार
संजीवनी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में उत्साहपूर्वक मनाया गया डॉक्टर्स डे
रायपुर, 2 जुलाई। संजीवनी सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक एवं वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. युसुफ मेमन ने बताया कि हॉस्पिटल में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों का उनके समर्पण, उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं एवं समाज के प्रति अमूल्य योगदान के लिए सम्मान किया गया।
डॉ. मेमन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके बाद चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान-चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। अस्पताल परिवार ने मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य एवं जीवन रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत सभी डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया।
डॉ. मेमन ने बताया कि मरीजों को एक ही छत के नीचे संपूर्ण सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। अस्पताल में कैंसर विभाग, मिनिमल इनवेसिव सर्जरी विभाग, रक्त रोग विभाग, रेडिएशन एवं न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग, पेन एवं पैलिएटिव केयर, मूत्र रोग विभाग, पाचन तंत्र विभाग, गहन चिकित्सा (आईसीयू), प्लास्टिक सर्जरी विभाग तथा न्यूरोसर्जरी विभाग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित यह अस्पताल गंभीर एवं जटिल रोगों के समग्र उपचार के लिए समर्पित है। सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएँ देते हुए कहा एक डॉक्टर केवल बीमारी का इलाज नहीं करता, बल्कि मरीज और उसके परिवार को आशा, विश्वास और नई जिंदगी देने का कार्य भी करता है।
डॉ. मेमन ने बताया कि हमारा उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के साथ मानवीय संवेदनाओं को जोड़ते हुए प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। डॉक्टर्स डे के अवसर पर मैं सभी चिकित्सकों को उनके समर्पण, सेवा भावना और निस्वार्थ योगदान के लिए हृदय से धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की सेवा, चिकित्सा उत्कृष्टता तथा मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।