कारोबार

सुदृढ़ वित्तीय कार्य निष्पादन और हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर बॉब प्रतिबद्ध
02-Jul-2026 2:39 PM
सुदृढ़ वित्तीय कार्य निष्पादन और हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर बॉब प्रतिबद्ध

सीतारमण को सौंपा 2811 करोड़ लाभांश चेक

मुंबई, 2 जुलाई। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बताया कि दिनांक 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री को  निर्मला सीतारमण 2,811 करोड़ के लाभांश का चेक प्रदान किया। डॉ. देबदत्त चांद,प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्त मंत्री को लाभांश राशि का चेक सौंपा।

बैंक ने बताया कि संजय लोहिया, सचिव,वित्तीय सेवा विभाग (डीएफ़एस) तथा ललित त्यागी, संजय मुदालियर, लाल सिंह और बीना वाहिद,कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे। लाभांश का यह भुगतान बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सुदृढ़ वित्तीय कार्यनिष्पादन और सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन के प्रति बैंक की निरंतर प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बैंक ने 2 प्रति शेयर के अंकित मूल्य पर 8.50 प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश की घोषणा की, जो अंकित मूल्य का 425 प्रतिशत है।

बैंक ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 बैंक ऑफ़ बड़ौदा के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा, जिसमें बैंक ने पहली बार वार्षिक लाभ में 20,000 करोड़ के आंकड़े को पार करते हुए 20,021 करोड़ का स्टैंडअलोन निवल लाभ दर्ज किया। दिनांक 31 मार्च,2026 तक बैंक का वैश्विक कारोबार भी ?30 लाख करोड़ से अधिक हो गया है।

बैंक ने बताया कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा सर महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ द्वारा 20 जुलाई, 1908 को स्थापित, बैंक ऑफ़ बड़ौदा भारत के अग्रणी वाणिज्यिक बैंकों में से एक है। 63.97 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ, यह प्रमुखत: भारत सरकार के स्वामित्व में है। बैंक 9 180 मिलियन से अधिक के अपने वैश्विक ग्राहक आधार को पांच महाद्वीपों के 15 देशों में फैले लगभग 65,000 टच पॉइंट्स और अपने विभिन्न डिजिटल बैंकिंग प्लेटफार्मों के माध्यम से सभी बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं को आसान और बाधारहित रूप से प्रदान करता है।


अन्य पोस्ट