कारोबार
हाईकोर्ट के आदेश को लागू करवाने मेयर ने दिलाई शपथ
बिलासपुर, 27 जून। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, बिलासपुर ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रकरण सिविल अपील क्रमांक-6174/2023 में नये ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिये महत्वपूर्ण आदेश पारित किया गया है।
मंडल ने बताया कि आदेश के परिपालन में क्षेत्रीय कार्यालय मंडल, बिलासपुर द्वारा विभिन्न स्टेक होल्डर्स (नगरीय निकाय, ग्रामीण निकाय, विश्वविद्यालय, उद्योगों, एस एल आर एम प्रतिनिधि आदि) में जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन देवकीनंदन सभागृह, बिलासपुर में दिनांक 24/06/2026 को किया गया।
मंडल ने बताया कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, बिलासपुर के क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती रशिम श्रीवास्तव मुख्य रसायनज्ञ श्री सूरज कुमार धुर्वे, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग बिलासपुर से नोडल श्रीमती हर्षा तिवारी, श्री विनीत साहू डिविजनल कोऑर्डिनेटर, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा जिला-बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ति, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, उद्योगों, विश्वविद्यालय, के लगभग 350 प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।
मंडल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला बिलासपुर के द्वारा निकाय क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए नये ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को नगरीय निकायों में प्रभावी बनाये जाने एवं नये नियम के अनुसार ठोस अपशिष्टों का प्रभावी प्रबंधन कर सभी को समेकित प्रयास करते हुए अपने जिले को स्वच्छ रखने के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।