कारोबार

युवा शक्ति को संबल, विकसित भारत को बल, रोजगार सृजन के लिए है अहम पहल-पारवानी
24-Jun-2026 2:03 PM
युवा शक्ति को संबल, विकसित भारत को बल,  रोजगार सृजन के लिए है अहम पहल-पारवानी

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम में शामिल हुआ कैट सीजी

रायपुर, 24 जून। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी,  विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी तथा शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि  कैट छत्तीसगढ़ की टीम ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना कार्यक्रम में सहभागिता की।

श्री पारवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीडियो माध्यम से संवाद) के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और देशभर के लाभार्थियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्रीमोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर के लाभार्थियों को लगभग 2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, रोजगार सृजन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

श्री पारवानी ने बताया कि रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैट छत्तीसगढ़ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की तथा प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के विचारों का श्रवण किया।

श्री पारवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना देश के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना न केवल युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को भी गति प्रदान करेगी।


अन्य पोस्ट