कारोबार
छग टेबल टेनिस संघ का आयोजन
रायपुर, 16 जून। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान मे राजधानी टेबल टेनिस संघ जिला रायपुर द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में दिनांक 14 मई से 10 जून 2026 तक आयोजित ग्रीष्मकालीन टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का समापन दिनांक 13 जून 2026 को किया गया।
आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव श्री शकील साजिद जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अजीत बेनर्जी जी ने किया तथा विशेष अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहन राव सावंत जी थे। इस अवसर पर विशेष रूप से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव श्री सार्थक शुक्ला उपस्थित थे।
श्री बैसवाड़े ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागी खिलाडिय़ों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रशिक्षण अवधि में आयोजित प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के नाम निम्न हैं - चित्रांश साहू, अथर्व विश्वकर्मा, जयवर्धन साहू, मलय जैन, आर्यन साहू, प्रियांश, अंकुर, कु. आरोही जैन, आयुष नाथ, कु. आस्था नाथ, कु. अनम खान, कु. सहरिश खान, दिवित, कु. आराध्या तिवारी, कु. स्वरा पांडेय, कु. तृप्ति, अभिज्ञ तिवारी, कु. प्रिशा पाटिल, आदित्य छाबरिया, रिज़वान हबीब, कु. युक्ता बैसवाड़े, धवल वर्मा, मोक्ष वर्मा, अभिनव पीटर, जतिन धनकर, विवान बैसवाड़े, रामजी कुमार आदि।
श्री बैसवाड़े ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षण देने वाले कोचों में मुख्य कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री विनय बैसवाड़े, श्री युवराज सिंह (एन. आई. एस. कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी), श्री प्रवीण निरापुरे (पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं आई.टी.टी.एफ. लेवल 1 कोच) एवं मास्टर्स के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं मास्टर्स नेशनल में कांस्य पदक विजेता श्री पी.एन. मजुमदार थे।


