कारोबार

कर्मचारियों और प्रबंधन का बढ़-चढ़ रक्तदान
15-Jun-2026 2:29 PM
कर्मचारियों और प्रबंधन का बढ़-चढ़ रक्तदान

सेवा की अनूठी मिसाल पेश की संभव ग्रुप ने

रायपुर, 15 जून। संभव ग्रुप ने बताया कि संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड परिसर में 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष मे ‘बिलासा ब्लड सेंटर’ के सहयोग से एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस महाअभियान में संभव ग्रुप के कर्मचारियों और प्रबंधन ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की।

ग्रुप ने बताया कि इस एक दिवसीय रक्तदान शिविर में पूरे संभव ग्रुप परिवार के सामूहिक प्रयास से कुल 227 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। ग्रुप के विभिन्न केंद्रों से मिला योगदान इस प्रकार रहा-सरोरा यूनिट 149 यूनिट,  कुथरेल यूनिट72 यूनिट,  संभव सेवा हॉस्पिटल 06 यूनिट। इस अभियान की सफलता पर संभव ग्रुप के प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं, कार्यक्रम समन्वयकों और बिलासा ब्लड सेंटर की मेडिकल टीम के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा, यह 227 यूनिट एकत्रित रक्त केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह संकट के समय 227 परिवारों के लिए एक नई उम्मीद, जीवन और मुस्कान लेकर आएगा।

ग्रुप ने बताया कि जब सेवा का सच्चा संकल्प हो और पूरी टीम का साथ हो, तो हर बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। संभव ग्रुप ने आज एक बार फिर अपने मूल मंत्र को सिद्ध कर दिया है कि सब संभव है। शिविर के दौरान बिलासा ब्लड सेंटर की डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और सुरक्षित तरीके से रक्तदान संपन्न कराया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।


अन्य पोस्ट