कारोबार

राठौर क्षत्रिय समाज रायपुर जिला सहसचिव बने विक्रांत
10-Jun-2026 3:44 PM
राठौर क्षत्रिय समाज रायपुर जिला सहसचिव बने विक्रांत

रायपुर, 10 जून। राठौर क्षत्रिय समाज  ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार राठौर, महामंत्री श्री राजेंद्र राठौर एवं कोषाध्याय श्री ओंकार प्रसाद राठौर की सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रायपुर जिले से श्री विक्रांत राठौर को राठौर क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ का सहसचिव नियुक्त किया गया है।

समाज ने बताया कि वर्तमान में विक्रांत राठौर राष्ट्रीय राठौर युवा संगठन के राष्ट्रीय मंत्री एवं युवा कैट सीजी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं रायपुर ऑप्टिकल व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन एवं शंकर नगर व्यापारी संघ के सचिव के पद पर नियुक्त हैं।


अन्य पोस्ट