कारोबार
रायपुर, 9 जून। रायपुर के जनहित फाउंडेशन के अध्यक्ष ऋषभ सोनी ने बताया कि उनके बनाएं सॉफ्टवेयर में ऑटो/ई-रिक्शों का पंजीयन हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनके महत्वपूर्ण योगदान और पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन एवं निर्देशन पर श्री विवेक शुक्ला, प्रभारी डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल के नेतृत्व में ऑटो/ई-रिक्शा वाहन पंजीयन हेतु बनाये गये नोडल अधिकारी श्री सतीश कुमार ठाकुर एसीपी यातायात व यातायात थाना प्रभारीयों द्वारा विगत 15 दिनों से किए गये अथक प्रयासों से निर्धारित तिथि 05.06.2026 को रत्रि 8.00 बजे तक लगभग 15000 ऑटो/ई-रिक्शा वाहनों का पंजीयन हो गया हैं।
श्री सोनी ने बताया कि 20 मई से शुरू किए गये इस अभियान में जनहित आर फाउंडेशन के अध्यक्ष ऋषभ सोनी जी द्वारा ऑटो/ई-रिक्शा चालको के कार्यो को व्यवस्थित एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है।


