कारोबार
रायपुर, 9 जून। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में राजधानी टेबल टेनिस संघ जिला रायपुर द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में रायपुर जिला मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 कल संपन्न हुयी। आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने बताया कि जिला स्तर पर मास्टर्स प्रतियोगिता का आयोजन लीग पद्धति पर किया गया जिसमें पुरुष एकल (आयु वर्ग 40) में शैलेष डागा, पुरुष एकल (आयु वर्ग 60) में पवन सादीजा विजेता बने तथा महिला एकल (आयु वर्ग 40) में दिव्या आमदे विजेता बने।
श्री बैसवाड़े ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री किशोर जादवानी जी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप जोशी जी ने किया। मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तकनीकी समिति के चेयरमेन श्री अरविंद कुमार शर्मा एवं मुख्य निर्णायक श्री पी. एन. मजूमदार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रवीण निरापुरे ने किया। प्रतियोगिता को लीग पद्धति पर दो चरणों में आयोजित की गयी थी जिसमें प्रथम चरण में पुरुष एकल (आयु वर्ग 40) एवं पुरुष एकल (आयु वर्ग 60) के दो ग्रुप में से प्रत्येक ग्रुप के प्रथम चार स्थान प्राप्त खिलाडिय़ों ने दूसरे चरण के सुपर लीग में प्रवेश किया।


