कारोबार

व्यावसायिक और व्यक्तिगत कदमों से पहले जिम्मेदारीपूर्वक विचार आवश्यक-मुखर्जी
08-Jun-2026 2:55 PM
व्यावसायिक और व्यक्तिगत कदमों से पहले जिम्मेदारीपूर्वक विचार आवश्यक-मुखर्जी

हैदराबाद मुख्यालय संग सभी परियोजनाओं में एनएमडीसी ने मनाया पर्यावरण दिवस

हैदराबाद, 8 जून, 2026। भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और एक जिम्मेदार खनन कंपनी एनएमडीसी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अमिताभ मुखर्जी ने बताया कि हैदराबाद स्थित अपने मुख्यालय तथा देशभर में संचालित परियोजनाओं में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 मनाया। यह आयोजन सतत खनन और पर्यावरण प्रबंधन के प्रति एनएमडीसी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

श्री मुखर्जी ने बताया कि कंपनी द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘‘प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए’’ पर केंद्रित रहा, जिसमें पर्यावरणीय सुस्थिरता की दिशा में सामूहिक प्रयासों के महत्व को उजागर किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जो हरित भविष्य के निर्माण के लिए साझा संकल्प का प्रतीक था। अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री अमिताभ मुखर्जी के नेतृत्व में निदेशक (उत्पादन) श्री जॉयदीप दासगुप्ता, निदेशक (कार्मिक) श्री कृष्ण कुमार ठाकुर, निदेशक (वित्त) श्री अनुराग कपिल तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री सी. नीलकंठ रेड्डी ने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा तथा सतत प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

श्री मुखर्जी ने बताया कि पर्यावरण जागरूकता से संबंधित विभिन्न वीडियो प्रदर्शित किए गए तथा एनएमडीसी की पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन, वनीकरण और सतत खनन संबंधी पहलों पर आधारित एक वृत्तचित्र भी दिखाया गया। कंपनी की सभी परियोजनाओं में वृक्षारोपण अभियान चलाए गए और कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने तथा सुस्थिरता के प्रति नवाचारी सोच को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों का वितरण कर दैनिक जीवन में पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

श्री मुखर्जी ने बताया कि पृथ्वी अपने अस्तित्व के अधिकांश समय तक मनुष्यों के बिना जीवित रही है और उसका अस्तित्व उल्लेखनीय रहा है। मुझे विश्वास है कि यदि भविष्य में मनुष्य का अस्तित्व समाप्त भी हो जाए, तब भी पृथ्वी का अस्तित्व बना रहेगा। इसलिए यह हमारे हित में है कि हम पृथ्वी की देखभाल करें और इसे अपने रहने योग्य बनाए रखें। यह पृथ्वी के लिए नहीं, बल्कि मानवता की उत्तरजीविता की रणनीति है। व्यावसायिक और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर हम जो भी कदम उठाते हैं, उन्हें उठाने से पहले जिम्मेदारीपूर्वक विचार करना आवश्यक है। पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार संगठन के रूप में एनएमडीसी जिम्मेदार खनन में विश्वास रखता है।


अन्य पोस्ट