कारोबार

चिल्हर दिक्कत दूर करने व्यापारिक एसोसियेशनों को चेंबर-आईसीआईसीआई का चिल्हर वितरण
08-Jun-2026 2:54 PM
चिल्हर दिक्कत दूर करने व्यापारिक एसोसियेशनों को चेंबर-आईसीआईसीआई का चिल्हर वितरण

रायपुर, 8 जून। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेशाध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि उनके  मार्गदर्शन में चेंबर द्वारा आईसीआईसीआई बैंक, जयस्तंभ चैक के सहयोग से चिल्हर की कमी की समस्या को दूर करने के लिए चिल्हर वितरण किया गया। उक्त चिल्हर वितरण से रायपुर के मालवीय रोड शारदा चैक व्यापारी संघ, मालवीय रोड जवाहर बाजार व्यवसायिक कल्याण समिति, मर्चेन्ट एसोसियेशन, श्री बंजारी रोड व्यापारी संघ, भाठागांव व्यापारी संघ, रायपुर स्वीट्स एंड स्नेक्स एसोसियेशन, महादेवघाट रोड व्यापारी कल्याण महासंघ रायपुर के सदस्यगण लाभान्वित हुए।

चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश वासवानी ने बताया कि इस तरह के सहयोग से छोटे और बड़े दोनों व्यापारियों को फायदा होता है, और यह अर्थव्यवस्था में नकदी के सुचारू प्रवाह को बनाए रखने में मदद करता है। इस सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है, जिससे स्थानीय  अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और व्यापारियों का मनोबल बढ़ेगा।


अन्य पोस्ट