कारोबार
होटल सायाजी में बहुप्रतीक्षित शाही स्वाद लिए फूड फेस्टिवल 21 तक
रायपुर, 7 जून। सायाजी रायपुर के शेफ राजेन्द्र ने बताया कि के्रविंग्स रेस्टोरेंट में बहुप्रतीक्षित राजस्थानी फूड फेस्टिवल का शुभारंभ हो चुका है, जो 21 जून तक आयोजित किया जाएगा। यह विशेष फूड फेस्टिवल मेहमानों को राजस्थान की समृद्ध पाक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कराने के लिए तैयार किया गया है।
शेफ राजेन्द्र ने बताया कि फेस्टिवल की विशेषता यह है कि इसके सभी व्यंजन सायाजी रायपुर के एग्जीक्यूटिव शेफ राजेंद्र, जो स्वयं राजस्थान के जयपुर से हैं, द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। उनके अनुभव और पारंपरिक व्यंजनों की गहरी समझ के चलते मेहमानों को राजस्थान के असली स्वाद का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है।
शेफ राजेन्द्र ने बताया कि फूड फेस्टिवल में दाल बाटी चूरमा, केर सांगरी, लाल मांस, वाजरे की रोटी, मालपुआ विद रवड़ी, मलाई घेवर, अलवर का कलाकंद सहित कई पारंपरिक राजस्थानी मिठाइयाँ और व्यंजन परोसे जा रहे हैं। खानपान के साथ-साथ मेहमानों के मनोरंजन के लिए पारंपरिक कठपुतली नृत्य (पपेट शो) और ऊंट की सवारी (कैमल राइड) जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया है, जिससे यह उत्सव पूरे परिवार के लिए यादगार अनुभव बन रहा है।
शेफ राजेन्द्र ने बताया कि जयपुर से होने के नाते मुझे अत्यंत गर्व है कि मैं रायपुर के लोगों के लिए राजस्थान के असली स्वाद और परंपराओं को प्रस्तुत कर रहा हूँ। प्रत्येक व्यंजन को पारंपरिक विधि और प्रामाणिक स्वाद के साथ तैयार किया गया है। सायाजी रायपुर का यह राजस्थानी फूड फेस्टिवल लंच और डिनर दोनों समय उपलब्ध है और शहरवासियों को राजस्थान के शाही स्वाद, संस्कृति और आतिथ्य का अनूठा अनुभव प्रदान कर रहा है।



