कारोबार

सीड बॉल, हरित आवरण, कचरा रीसाइक्लिंग और पक्षियों के सकोरों से मना पर्यावरण दिवस
06-Jun-2026 2:40 PM
सीड बॉल, हरित आवरण, कचरा रीसाइक्लिंग और पक्षियों के सकोरों से मना पर्यावरण दिवस

शहीद राजीव पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय

रायपुर, 6 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम शहीद राजीव पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय, भाठागांव में इस वर्ष की आधिकारिक थीम Inspired by Nature. For Climate. For Our Future के अनुरूप पर्यावरण जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्राकृतिक सामग्री जैसे मिट्टी, जैविक खाद एवं विभिन्न पौधों के बीजों का उपयोग कर सीड बॉल तैयार किए गए, जिन्हें वर्षा ऋतु में उपयुक्त स्थानों पर विसर्जित कर हरित आवरण बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इस तरह सीड बॉल निर्माण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश व्यवहारिक रूप में सीखा। कचरा प्रबंधन में कचरे के पृथक्करण, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग), प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा स्वच्छ पर्यावरण के लिए आवश्यक उपायों की जानकारी प्रदान की गई।

प्रतिकूल परिस्थिति में  पक्षियों को बचाने के लिए सकोरे में जल की व्यवस्था एवं गुगल फॉर्म में पर्यावरण संरक्षण संबंधित  उलझे शब्दों को शुद्ध करने जैसे गतिविधियाँ कराई गई। महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों, जीवविज्ञान के विद्यार्थियों, प्राचार्य, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ-साथ महाविद्यालय परिसर में खेलने आए प्राथमिक शाला भाठागांव  के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष, डॉ. कौशिल्या साहू तथा राष्ट्रीय सेवा योजना समिति की प्रभारी डॉ. निधि भट्ट के संयुक्त नेतृत्व में, प्राचार्य डॉ. रेणु माहेश्वरी के संरक्षण में, संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट