कारोबार

बोर्ड ऑफ ट्रेड में उमेश जैन, प्रदेश के उद्योग, व्यापार और निर्यात जगत के लिए गर्व और सम्मान-ट्रेयासीजी
04-Jun-2026 2:58 PM
बोर्ड ऑफ ट्रेड में उमेश जैन, प्रदेश के उद्योग, व्यापार और निर्यात जगत के लिए गर्व और सम्मान-ट्रेयासीजी

रायपुर, 4 जून। द राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ (ट्रेयासीजी) के अध्यक्ष डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि उमेश जैन, डायरेक्टर, स्पंज एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर को भारत सरकार, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत बोर्ड ऑफ ट्रेड में नॉन-ऑफिशियल मेंबर के रूप में नामित किए जाने पर हम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

डॉ. जैन ने बताया कि भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, डीजीएफटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन क्रं. 18/2026-2027 दिनांक 2 जून 2026 के अनुसार श्री उमेश जैन जी को देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों के साथ बोर्ड ऑफ ट्रेड में शामिल किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश के उद्योग, व्यापार एवं निर्यात जगत के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है।

डॉ. जैन ने बताया कि उमेश जैन का उद्योग, व्यापार एवं निर्यात क्षेत्र में दीर्घ अनुभव देश की व्यापार एवं निर्यात नीति निर्माण प्रक्रिया में सार्थक योगदान देगा। विशेष रूप से निर्यात संवर्धन, लॉजिस्टिक्स सुधार, व्यापारिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण, निर्यात अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा वैश्विक बाजारों में भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने में उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

डॉ. जैन ने बताया कि ट्रेयासीजी का मानना है कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच पर उमेश जैन की उपस्थिति से छत्तीसगढ़ एवं मध्य भारत के निर्यातकों की भावनाओं, व्यावहारिक चुनौतियों एवं संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। इससे देश की पॉलिसी मेकिंग में उद्योग जगत के वास्तविक अनुभवों और रचनात्मक सुझावों को सम्मिलित करने में विशेष सहायता मिलेगी।

डॉ. जैन ने बताया कि ट्रेयासीजी की ओर से हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हैं कि छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान किया गया। ट्रेयासीजी को पूर्ण विश्वास है कि उमेश जैन अपने अनुभव, दूरदृष्टि एवं व्यावहारिक सुझावों के माध्यम से भारत के व्यापार एवं निर्यात क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


अन्य पोस्ट