कारोबार

छत्तीसगढ़ के पर्यटन, व्यापार और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी मंच-राजेश
04-Jun-2026 2:56 PM
छत्तीसगढ़ के पर्यटन, व्यापार और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी मंच-राजेश

कैट के आगामी भारतीय व्यापार महोत्सव को पर्यटन मंत्री ने सराहा

रायपुर, 4 जून। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी,  विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी तथा शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि  नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के संबंध में कैट अंबिकापुर छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात कर महोत्सव की रूपरेखा, पर्यटन आधारित व्यापारिक संभावनाओं एवं प्रदेश की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की।

श्री पारवानी ने बताया कि बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन, वन एवं इको-टूरिज्म, होटल एवं ट्रैवल उद्योग, हस्तशिल्प, जनजातीय उत्पादों तथा स्थानीय उद्यमों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के विषय पर सकारात्मक संवाद हुआ। भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पर्यटन क्षमता को देशभर के व्यापारियों, निवेशकों एवं उपभोक्ताओं के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

श्री पारवानी ने बताया कि महोत्सव में राज्य के पर्यटन विभाग, होटल उद्योग, ट्रैवल ऑपरेटर्स, हस्तशिल्प उत्पादकों, महिला स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय उद्यमियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इससे प्रदेश के पर्यटन एवं व्यापार क्षेत्र को नई गति मिलेगी तथा रोजगार एवं निवेश के नए अवसर सृजित होंगे।

मंत्री श्री अग्रवाल ने भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के पर्यटन, व्यापार एवं स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक प्रभावी मंच बताया। उन्होंने महोत्सव में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा राज्य के पर्यटन एवं स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

श्री पारवानी ने यह भी बताया कि बैठक में पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने, स्थानीय उत्पादों के विपणन विस्तार, होटल एवं ट्रैवल उद्योग को प्रोत्साहन देने तथा वोकल फॉर लोकल एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। माननीय मंत्री जी से मुलाकात में कैट प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप उपस्थित रहे:- रविन्द्र तिवारी, मुकेष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमित अग्रवाल एवं अभिषेक सिंह।


अन्य पोस्ट