कारोबार

मौजूदा और पूर्व विद्यार्थियों को नवोन्मेषी बैंकिंग समाधान तैयार करने बैंक ऑफ बड़ौदा ला रहा नया प्लेटफॉर्म-संजय मुदलियार
01-Jun-2026 12:32 PM
मौजूदा और पूर्व विद्यार्थियों को नवोन्मेषी बैंकिंग समाधान तैयार करने बैंक ऑफ बड़ौदा ला रहा नया प्लेटफॉर्म-संजय मुदलियार

अहमदाबाद, 1 जून। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक संजय वी. मुदलियार ने बताया कि भारत का अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफ़एस) एवं भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के मार्गदर्शन में आयोजित पीएसबीहैकाथॉन सीरीज़ 2026 के तहत, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर के साथ मिलकर हैकाथॉन 2026 का शुभारंभ करने जा रहा है।

श्री मुदलियार ने बताया कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने इस पहल के समन्वय के लिए अपने इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर (आईआईईसी) के माध्यम से आईआईटीगांधीनगर के साथ एक समझौता ज्ञापन  पर हस्ताक्षर किए हैं। इस हैकाथॉन का लक्ष्य मौजूदा और पूर्व विद्यार्थियों के लिए एक खुला नवोन्मेषी प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, ताकि वे बैंकिंग परिचालन और वित्तीय सुविधाओं से जुड़ी चुनौतियों के समाधान हेतु तकनीकी-आधारित समाधान विकसित कर सकें।

श्री मुदलियार ने बताया कि हैकाथॉन श्रृंखला के भाग के रूप में, बैंक आईआईटी गांधीनगर के सहयोग से, साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी डोमेन के तहत सामने आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियोंसंबंधी विवरणिका पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसका शीर्षक आइडेंटिटी ट्रस्ट, प्रोटेक्शन एंड सेफ़्टी होगा। इस गतिविधि का लक्ष्य एक ऐसाप्राइवेसी-फर्स्ट, जोखिम-आधारित आइडेंटिटी ट्रस्ट फ्रेमवर्क तैयार करना है, जो डिजिटल बैंकिंग चैनलों पर लगातारग्राहकों और उद्यमों की पहचान को प्रमाणित करने में सक्षम हो।

श्री मुदलियार ने बताया कि प्रस्तावित समाधान का उद्देश्य उपयोगकर्ता के असामान्य व्यवहार, नए डिवाइस के उपयोग, संदिग्ध ऑनबोर्डिंग या खाता रिकवरी के प्रयासों तथा विशेषाधिकार प्राप्त एक्सेस के दुरुपयोग जैसी उच्च-जोखिम वाली घटनाओं का समझदारी से पता लगाना है एवं केवल उच्च जोखिम स्तरों की पहचान होने पर ही रियल-टाइम सत्यापन शुरू करना है।


अन्य पोस्ट