कारोबार

कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र और तेलंगाना के पारंपरिक और लजीज जायके मिलेंगे रायपुर में
31-May-2026 4:35 PM
कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र और तेलंगाना के पारंपरिक और लजीज जायके मिलेंगे रायपुर में

  कोर्टयार्ड बाय मैरियट में फ्लेवर्स ऑफ दक्षिण 7 जून तक  

रायपुर, 31 मई।  कोर्टयार्ड बाय मैरियट की मार्केटिंग हेड अनन्या सिंह ने बताया कि कोर्टयार्ड बाय मैरियट रायपुर लेकर आया है फ्लेवर्स ऑफ दक्षिण, एक विशेष साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल, जिसका आयोजन 29 मई से 7 जून तक रायपुर किचन में शाम 7 बजे से किया जाएगा।

सुश्री सिंह ने बताया कि यह फेस्टिवल दक्षिण भारतीय भोजन की विविधता को दर्शाता है, जो केवल डोसा और इडली तक सीमित नहीं है। मेहमान कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पारंपरिक स्वादों, लाइव काउंटर्स और विशेष व्यंजनों का अनुभव कर सकेंगे।

सुश्री सिंह ने यह भी बताया कि करी पत्ता, नारियल, इमली, दाल और पारंपरिक मसालों जैसे हल्के और स्वादिष्ट तत्वों से तैयार यह फूड फेस्टिवल गर्मियों के लिए एक बेहतरीन अनुभव होगा।


अन्य पोस्ट