कारोबार
1 से 15 जून
रायपुर, 29 मई। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा पत्रकारिता दिवस के गरिमामयी अवसर पर पत्रकार बंधुओं के स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए एक विशेष और अनूठी पहल की गई है। चेम्बर द्वारा रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल, रायपुर के सहयोग से 1 जून से 15 जून 2026 तक एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
श्री थौरानी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सुचारू संचालन और व्यवस्था के लिए आज चेम्बर भवन में दोपहर 3.30 बजे कूपन वितरण का गरिमामयी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी और एडवरटाइजर एजेंसी एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ओंकार सिंह मुंढार गरिमामयी उपस्थिति रही, चेम्बर द्वारा उन्हें पत्रकारों हेतु 700 स्वास्थ्य कूपन हस्तांतरित किए गए। अष्टविनायक रियल्टीज से पवन लोहाना तथा रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल से श्री अभिषेक का चेम्बर पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया।
श्री भसीन ने बताया कि पत्रकार साथी दिन-रात समाज को जागरूक करने और खबरों को हम तक पहुँचाने के लिए बिना थके काम करते हैं। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में वे अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं, इसलिए चेम्बर की यह पहल हमारे 700 पत्रकार साथियों और उनके सहयोगियों के उत्तम स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने का एक छोटा सा प्रयास है। चेम्बर कोषाध्यक्ष निकेश बरडिय़ा ने सबका आभार व्यक्त किया।


