कारोबार
मेधावी विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान
छग सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन
रायपुर, 28 मई। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने बताया कि प्रदेश के मेधावी सिक्ख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय सम्मान किया। कक्षा 10वीं में 4 गोल्ड मैडल और 3 सिल्वर मेडल और 12वीं में 3 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। गोल्डमैडल:-10वीं में रायपुर की गुनतास घुम्मन, यशराज चावला, अस्तुज सिंह ओबेराय, हरगुन कौर चावला को गोल्ड मैडल, 12 वीं में रायपुर की हरलीन कौर बेदी, अवनीत कौर सलूजा, इशप्रीत कौर होरा को गोल्ड मैडल और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया।
एसोसिएशन ने बताया कि सिल्वर मैडल:- 10वीं में रायपुर की हरगुन छाबड़ा, जसलीन कौर, महासमुन्द के नवनीत आजमानी को तथा 12वीं में रायपुर के दिलप्रीत सिंह सैनी, प्रथम सिंह भाटिया, भिलाई के करणदीप सिंह भाटिया को सिल्वर मेडल और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया।
एसोसिएशन ने बताया कि अन्य मेधावी विद्यार्थियों में कक्षा 10वीं में, बिलासपुर की गुनदीप कौर लाल, धमतरी के तृषराज तलूजा, गुरलीन कौर बग्गा, निहाल सिंह सलूजा, नवल सिंह सलूजा, हर्षलीन कौर टुटेजा, रायपुर के गुरनेक सिंह खनूजा, दिलजीत कौर नोटे, इशक्रीत कौर छाबड़ा, हरदीप कौर चावला, हरलीन कौर कलसी, जसकीरत कौर, एकलीन कौर सलूजा, मनस्वी कुकरेजा, करमन कौर चावला, अंबिकापुर की जपजी कौर छाबड़ा और युविका कौर बाबरा, सूरजपुर की हरनीत कौर,कुम्हारी दुर्ग की बानी बग्गा, राजनांदगांव के गुरनाम सिंह भाटिया, डोंगरगढ़ से रितराज कौर व लक्षित बग्गा को मोमेन्टो और सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस दे कर सम्मानित किया गया।


