कारोबार
टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 5.0 का भव्य आयोजन
रायपुर, 27 मई। कलिंगा विश्वविद्यालय ने बताया कि शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की अपनी निरंतर परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यूनिवर्सिटी ने टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 5.0 का भव्य आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय ने बताया कि सीजीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित किया गया। पिछले चार वर्षों से कलिंगा यूनिवर्सिटी लगातार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। इस वर्ष समारोह के पांचवें संस्करण को और अधिक भव्य एवं प्रेरणादायक रूप में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
विश्वविद्यालय ने बताया किकार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, वहीं 150 से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को और विशेष बना दिया। पूरे समारोह के दौरान विद्यार्थियों की मेहनत, उपलब्धियों एवं उनके उवल भविष्य को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
विश्वविद्यालय ने बताया किकार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार, चेयरमैन, कलिंगा यूनिवर्सिटी रहे। कार्यक्रम में डॉ. मोनिका सेठी, प्रो वाइस चांसलर, कलिंगा यूनिवर्सिटी डॉ. संदीप गांधी, कुलसचिव की विशेष उपस्थिति रही। वहीं प्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर एवं लोकप्रिय ही रायपुर पेज के क्रिएटर श्री पिजुश के रॉय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


