कारोबार
रायपुर, 27 मई। रायपुर के भारतीय जीवन बीमा निगम क्षेत्र के अभिकर्ता मनोज कुमार राठी एवं शीतल राठी ने बताया कि टोक्यो जापान में उनका सम्मान होगा। पूरे भारतवर्ष से विभिन्न अभिकर्ताओं ने भाग लिया। वे अधिक समय से कॉर्पोरेट क्लब में रायपुर मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उनकी उपलब्धि पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री संजीव मालवी जी, विपणन प्रबंधक श्री रवींद्र पटेल जी, प्रबंधक विक्रय श्री चेतन चिन्नी जी एवं विजय तिवारी जी, शाखा प्रबंधक श्री बी.के.बिस्वास जी, सहायक शाखा प्रबंधक श्रीमती शिखा पांडे जी ने उन्हें बधाई दी।
राठी दंपत्ति ने बताया कि उपरोक्त उपलब्धि श्री डीआर गजेंद्र विकास अधिकारी के नेतृत्व में उन्होंने प्राप्त किया भारतीय जीवन बीमा निगम रायपुर में नया कीर्तिमान बनाते हुए मनोज कुमार राठी ने टीओटी एवं अखिल भारतीय स्तर पर भी स्थान प्राप्त किया पत्नी श्रीमती शीतल राठी ने भी सीओटी की उपलब्धि प्राप्त की उपरोक्त उपलब्धि विश्व स्तर का बीमा क्षेत्र का सबसे बड़ा सम्मान है।
राठी दंपत्ति ने बताया कि उन्होंने सन 2000 में बीमा का कार्य प्रारंभ किया 2003 में मंडल प्रबंधक क्लब सदस्य 2005 में अध्यक्ष क्लब सदस्य 2004 से 2010 तक प्रतिवर्ष एमडीआरटी 2011 2012 में ष्टह्रञ्ज 2011 2012 में कॉर्पोरेट क्लब सदस्य 2013 से अब तक मंडल में प्रथम टीओटी एवं कॉर्पोरेट क्लब सदस्य हैं।


