कारोबार
रायपुर, 16 मई। रायन इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर के संस्थापक डॉ. ए.एफ. पिंटो एवं निर्देशिका डॉ. ग्रेस पिंटो ने बताया कि राजधानी की अग्रणी विद्यालयों में से एक रायन इंटरनेशनल के कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि कड़ी मेहनत एवं लगन सदैव सफलता दिलाती है।
संस्थापक पिंटो ने बताया कि विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। रायन इंटरनेशनल स्कूल एक ऐसा संस्थान है जहाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहाँ विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया जाता है, बल्कि उनके बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक विकास पर भी समान रूप से बल दिया जाता है।
संस्थापक पिंटो ने बताया कि अनुशासन, संस्कार एवं नैतिक शिक्षा विद्यालय की प्रमुख विशेषताएँ हैं, जो विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु सक्षम बनाती हैं। यहाँ के शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी विशेष योग्यता से युक्त हैं, जिनके सहयोग से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यार्थियों के सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम से पूरा स्कूल परिवार प्रसन्नचित्त है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


