कारोबार

नर्सिंग टीम की सेवा, समर्पण एवं कैंसर मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान
13-May-2026 3:38 PM
नर्सिंग टीम की सेवा, समर्पण एवं कैंसर मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान

नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं-डॉ.मेमन

रायपुर, 13 मई। संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल ने बताया कि हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस बड़े उत्साह, सम्मान और कृतज्ञता के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर अस्पताल की नर्सिंग टीम के समर्पण, सेवा भावना, मेहनत एवं कैंसर मरीजों की देखभाल में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, प्रबंधन टीम एवं अस्पताल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हॉस्पिटल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सों के उस अथक योगदान को सम्मान देना था, जो वे दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित होकर निभाती हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों की देखभाल में नर्सें न केवल चिकित्सकीय सहायता प्रदान करती हैं, बल्कि उन्हें मानसिक एवं भावनात्मक सहारा भी देती हैं।

 डॉ. युसुफ मेमन ने नर्सों को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताते हुए बताया कि कैंसर मरीजों की देखभाल में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ के धैर्य, सेवा और समर्पण की सराहना की। डॉ. अर्पण चतुर्मोठा ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका सबसे अहम होती है और उनकी संवेदनशीलता मरीजों को मानसिक शक्ति प्रदान करती है।

डॉ. अनिकेत ठोके ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी उनका आत्मविश्वास और सेवा भावना प्रेरणादायक है। डॉ. अविनाश तिवारी ने नर्सों को अस्पताल की सबसे मजबूत टीम बताते हुए उनके निरंतर सहयोग और सेवा के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. सुरेन्द्र शर्मा ने भी नर्सिंग स्टाफ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।


अन्य पोस्ट