कारोबार
चेंबर कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण निर्णय
रायपुर, 13 मई। छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यकारिणी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। कोरम के अभाव में बैठक आधे घंटे के लिये स्थगित कर दी गई।
श्री थौरानी ने बताया कि पुन: उसी स्थान पर विषय सूची के अनुसार बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई जिसमें पिछली कार्यकारिणी की बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन, लगभग 1100 प्राप्त नये सदस्यता आवेदन पत्रों की सूक्ष्म जांच के पश्चात स्वीकृति प्रदान की गई। 35 सदस्यों से प्राप्त आवेदन फर्मों के नाम, स्थान, प्रतिनिधि के नाम परिवर्तन, रू. 2000 से अधिक के खर्च की स्वीकृति, हेतु विचार विमर्श एवं अन्य विषय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से आदि विषयों पर चर्चा हुई।
श्री थौरानी ने बताया कि उपरोक्त सभी विषयों पर कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की। पिछली कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही का पठन चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने किया जिसका अनुमोदन उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से किया गया। रू. 2000.00 से अधिक के खर्चों एवं आय-व्यय की जानकारी चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरडिय़ा ने दी जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की।
श्री थौरानी ने बताया कि चेम्बर के आजीवन सदस्यों की सदस्यता शुल्क 15 अगस्त 2026 तक 3500.00 रहेगी उसके पश्चात् चेम्बर सदस्यता शुल्क में परिवर्तन किया जाएगा। साथ ही चेम्बर के सभी सदस्यों के लिये 3 वर्ष के लिये मेंटनेंस शुल्क के रूप में 500.00 लिया जायेगा।


