कारोबार

रायपुर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों में अधोसंरचना सुधार, सुविधा विस्तार और सुरक्षा पर मांग-पत्र
12-May-2026 2:07 PM
रायपुर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों में अधोसंरचना सुधार, सुविधा विस्तार और सुरक्षा पर मांग-पत्र

दपूमरे महाप्रबंधक से मिला छग चेंबर

रायपुर, 12 मई। छत्तीसगढ़ चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य एवं चेम्बर उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन ने क्षेत्र की रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को व्यापक मांग पत्र सौंपा है।

श्री थौरानी ने बताया कि रायपुर रेलवे स्टेशन सहित मंडल के अन्य स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा और अधोसंरचना में सुधार की तत्काल आवश्यकता जताई। बढ़ती भीड़ की ओर आकर्षित करते हुए बताया कि पिछले चार वर्षों में यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है, जिसके कारण वर्तमान में उपलब्ध (टिकट एटीएम) मशीनें अपर्याप्त साबित हो रही हैं।

श्री थौरानी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 2 से 7 तक शेड के विस्तार और गर्मी व बारिश से राहत के लिए वॉटर स्प्रिंकलर सिस्टम लगाने की मांग की। इसके साथ ही, जनरल और स्लीपर क्लास के यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया स्टेशन की तर्ज पर प्लेटफार्मों पर उचित दूरी पर जनता खाना स्टॉल लगाने का सुझाव दिया गया, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के यात्री ट्रेन की खिडक़ी से ही सुलभ भोजन प्राप्त कर सकें।

श्री थौरानी ने बताया कि ट्रेन संचालन के क्षेत्र में, सदस्यों ने रायपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और अमृतसर जैसे प्रमुख महानगरों के लिए नई साप्ताहिक ट्रेनें शुरू करने का आग्रह किया।

श्री थौरानी ने बताया कि साथ ही, दुर्ग-टाटानगर और दुर्ग-भोपाल मार्गों पर यात्रियों के अत्यधिक दबाव को देखते हुए नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से, रायपुर रेल मंडल के सरस्वती नगर और डब्ल्यूआरएस जैसे छोटे स्टेशनों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ाने और रेलवे प्लेटफार्मों को शॉर्टकट मार्ग के रूप में उपयोग होने से रोकने हेतु कड़े कदम उठाने की मांग की गई है।


अन्य पोस्ट