कारोबार
टेबल टेनिस संघ का ग्रीष्मकालीन शिविर 14 मई से 10 जून
रायपुर, 12 मई। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव सार्थक शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान मे राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में ग्रीष्मकालीन टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 14 मई से 10 जून तक सायं 6 से 8 बजे तक प्रतिवर्षानुसार की तरह इस वर्ष भी किया जा रहा है।
श्री शुक्ला ने बताया कि बालक एवं बालिकाओ हेतु 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए रखा गया है। टेबल टेनिस के बेसिक स्ट्रोक की बारीकियों के साथ शारीरिक व मानसिक व्यायाम एवं रोबो मशीन द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। एन.आई.एस. कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी युवराज सिंह, आई टी टी एफ लेवल 1 कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण निरापुरे, मास्टर्स के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं मास्टर्स नेशनल में कांस्य पदक विजेता पी.एन. मजुमदार द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।
श्री शुक्ला ने यह भी बताया कि इनके साथ में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनय बैसवाड़े खिलाडिय़ों का विशेष मार्गदर्शन करेंगे। उक्त प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के इच्छुक बालक / बालिका सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में पी.एन. मजुमदार (मो. 94242-53700) एवं प्रवीण निरापुरे (मो. 98271-82959) को पंजीयन करवा सकते हैं।


