कारोबार

महिलाओं को आत्मनिर्भरता और व्यवसाय के लिए प्रोत्साहित करने कैट का विशेष कार्यक्रम
10-May-2026 2:40 PM
महिलाओं को आत्मनिर्भरता और व्यवसाय के लिए प्रोत्साहित करने कैट का विशेष कार्यक्रम

महिला विंग ने मनाया मदर्स डे

रायपुर, 10 मई। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेष महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेष कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट प्रदेष उपाध्यक्ष पल्लवी मनोदेव गौडा ने बताया कि कैट टीम द्वारा मदर्स डे स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया।

श्रीमती अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ कार्यरत महिलाओं के व्यवसाय को प्रोत्साहित करना रहा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि  कार्यक्रम में प्रसिद्ध ब्यूटीशियन काजल लालवानी द्वारा स्किन केयर टिप्स एवं हल्के समर मेकअप की जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं ने गर्मियों में त्वचा की देखभाल एवं सरल मेकअप तकनीकों को बड़े ध्यान से सीखा।

श्रीमती अरोरा ने बताया कि डॉ. शाहीन कुरैशी द्वारा फिजियोथेरेपी एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, सही जीवनशैली अपनाने एवं फिजियोथेरेपी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. अंशुली कलश एवं डॉ. प्रिया साराफ द्वारा सभी महिलाओं को उनके डेंटल क्लिनिक में निशुल्क डेंटल चेकअप हेतु आमंत्रित किया गया।

श्रीमती अरोरा ने बताया कि वहीं होम्योपैथिक चिकित्सकों डॉ. प्रिया जोशी, डॉ. सीमा कंडोई एवं डॉ. मन्नावर गन्नी द्वारा इस विशेष माह में निशुल्क परामर्श सेवा प्रदान करने की घोषणा की गई। निशुल्क कंसल्टेंसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई।


अन्य पोस्ट