कारोबार

बारहवीं बोर्ड परीक्षा की टॉप-10 सूची में आयी रायपुर कॉन्वेंट की हिमशिखा
07-May-2026 2:39 PM
बारहवीं बोर्ड परीक्षा की टॉप-10 सूची में आयी रायपुर कॉन्वेंट की हिमशिखा

रायपर, 7 मई। रायपुर कॉन्वेंट हायर सकेंडरी स्कूल गुढिय़ारी की प्राचार्या डॉ. श्वेता वासनिक ने बताया कि मैथ्स की छात्रा हिमशिखा गुप्ता को 12वीं बोर्ड परीक्षा की टॉप-10 लिस्ट में 8वीं रैंक के साथ 96.80 प्रतिशत अंग मिले हैं। हिमशिखा बताती हैं, पूरे कॉन्फिडेंस के साथ केवल सेल्फ स्टडी से उसे परीक्षा में यह सफलता मिली हैं। कोई डाउट आने पर उसे क्लियर करने में पिताजी संजय गुप्ता, माता रीता गुप्ता और टीचर्स का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा। भविष्य में रिजल्ट के आधार पर वह मैथ्स साइंस में ही अपना कैरियर बनाना चाहती हैं। टाप-10 आने वाले विद्यार्थियों को स्कूल के तरफ से एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है।


अन्य पोस्ट