कारोबार

बीएनआई फीनिक्स का भव्य शुभारंभ, जबरदस्त सहभागिता और व्यावसायिक उपलब्धियां दिखीं
06-May-2026 3:53 PM
बीएनआई फीनिक्स का भव्य शुभारंभ, जबरदस्त सहभागिता और व्यावसायिक उपलब्धियां दिखीं

रायपुर, 6 मई। बीएनआई के सीनियर लॉन्च डायरेक्टर नरेंद्र सिन्हा ने बताया कि बीएनआई रायपुर एवं रेस्ट ऑफ छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन अत्यंत गर्व और उपलब्धि का रहा, जब बीएनआई इंडिया का 155वां तथा रायपुर का 35वां चैप्टर बीएनआई फीनिक्स, रायपुर सफलतापूर्वक प्रारंभ किया गया।

श्री सिन्हा ने बताया कि प्रारंभ के साथ ही बीएनआई फीनिक्स ने एक नई मिसाल कायम करते हुए छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा बीएनआई चैप्टर बनने का गौरव हासिल किया। इस भव्य शुभारंभ में शानदार सहभागिता और व्यावसायिक उपलब्धियां देखने को मिलीं। प्रारंभ के प्रमुख आकर्षण-36 सक्रिय सदस्य, 97 अतिथियों की उपस्थिति, 102 रेफरल्स का आदान-प्रदान, 2,71,31,550 का प्रभावशाली व्यापार सृजन।

श्री सिन्हा ने बताया कि यह उपलब्धि न केवल बीएनआई के मजबूत नेटवर्क और आपसी सहयोग की भावना को दर्शाती है, बल्कि रायपुर के व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रारंभ एंबेसडर मानसी चुगानी एवं दर्शन झावेरी को विशेष रूप से बधाई एवं धन्यवाद, जिन्होंने अपनी मेहनत, नेतृत्व और समर्पण से इस उपलब्धि को संभव बनाया।

श्री सिन्हा ने बताया कि बीएनआई फीनिक्स का यह शानदार आगाज़ आने वाले समय में और भी बड़े व्यावसायिक अवसर, मजबूत नेटवर्किंग और निरंतर विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।


अन्य पोस्ट