कारोबार

32वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास
06-May-2026 3:52 PM
32वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास

मजूमदार-रविशंकर जोड़ी को कांस्य

रायपुर, 6 मई। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस एसोसिएशन ने बताया कि भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में महाराष्ट्र स्टेट टेबल टेनिस संघ द्वारा पुणे में आयोजित 32वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से पहली बार 65 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के पुरुष युगल में श्री पी.एन. मजूमदार एवं श्री के. रविशंकर की जोड़ी ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

एसोसिएशन ने बताया कि श्री पी.एन. मजूमदार रायपुर के सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल में  नियमित रूप से शाम को नन्हें खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण प्रदान करते आ रहे हैं, वहीं श्री के. रविशंकर भी बिलासपुर में निरंतर खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

एसोसिएशन ने यह भी बताया कि अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री किशोर जादवानी, श्री सुरेश चन्नावार, उपाध्यक्ष श्री विनय बैसवाड़े, श्री प्रदीप जोशी, सचिव श्री सार्थक शुक्ला, कोषाध्यक्ष श्री सौरभ शुक्ला, छत्तीसगढ़ वेटरन टेबल टेनिस समिति एवं अन्य ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट