कारोबार

जेन-जी को शिक्षा के नए और प्रासंगिक तरीकों से जोडऩे उड़ान 4.0 सार्थक प्रयास-चांसलर अग्रवाल
04-May-2026 2:14 PM
जेन-जी को शिक्षा के नए और प्रासंगिक तरीकों से जोडऩे उड़ान 4.0 सार्थक प्रयास-चांसलर अग्रवाल

गायक परेश पाहूजा के साथ झूमी आंजनेय यूनिवर्सिटी

रायपुर, 4 मई।  आंजनेय यूनिवर्सिटी ने बताया कि ‘उड़ान 4.0’ के अंतर्गत आयोजित भव्य स्टार नाइट कार्यक्रम में सिंगर, एक्टर और लाइव परफॉर्मर परेश पाहूजा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से माहौल को संगीतमय बना दिया।

यूनिवर्सिटी ने बताया कि खास तौर पर उनका लोकप्रिय गीत दूरों दूरों जैसे ही गूंजा, पूरा परिसर एक अलग ही ऊर्जा से भर उठा। दूरों दूरों की मधुर धुन और दिल को छू लेने वाली आवाज़ ने युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत की हर पंक्ति के साथ दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे थे। हजारों युवाओं ने एक साथ मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर वातावरण को और भी खूबसूरत बना दिया। परेश पाहूजा की लाइव परफॉर्मेंस ने न केवल संगीत का जादू बिखेरा, बल्कि युवाओं के दिलों में एक खास जगह भी बना ली।

यूनिवर्सिटी ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शक गीतों की धुन पर झूमते और थिरकते नजर आए। उड़ान 4.0 की यह स्टार नाइट कार्यक्रम का सबसे आकर्षक और यादगार पल बन गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने परेश पाहूजा की शानदार प्रस्तुति के लिए जोरदार तालियों के साथ आभार व्यक्त किया और इस यादगार शाम को लंबे समय तक संजोकर रखने की बात कही।

यूनिवर्सिटी ने बताया कि तीन दिनों तक चले इस भव्य आयोजन को लेकर चांसलर अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि ‘उड़ान 4.0’ आज की जेन-जी पीढ़ी को शिक्षा से नए और प्रासंगिक तरीके से जोडऩे का एक सार्थक प्रयास है। आज के युवा केवल किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अनुभव, रचनात्मकता और नवाचार के माध्यम से सीखना चाहते हैं।


अन्य पोस्ट