कारोबार

बैलाडीला लौह अयस्क परियोजनाओं में अब तक का एनएमडीसी का सर्वोत्तम खनन प्रदर्शन दाखिल
03-May-2026 7:01 PM
बैलाडीला लौह अयस्क परियोजनाओं में अब तक का एनएमडीसी का सर्वोत्तम खनन प्रदर्शन दाखिल

  16 प्रतिशत वृद्धि से वित्तवर्ष 26-27 की मजबूत शुरुआत  

हैदराबाद, 3 मई। खनन पावर हाउस एनएमडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अभिमताभ मुखर्जी ने बताया कि अप्रैल 2026 में लौह अयस्क का 46.4 लाख टन उत्पादन और 36.8 लाख टन बिक्री की है। देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन कंपनी ने पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में वित्त वर्ष 27 के पहले महीने में उत्पादन में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है ।

श्री मुखर्जी ने बताया कि बैलाडीला लौह अयस्क परियोजनाओं में अपने अब तक के सर्वोत्तम खनन प्रदर्शन के आधार पर एनएमडीसी ने अप्रैल 2026 में अप्रैल माह का अबतक का सर्वोच्च उत्पादन किया है । हाल के चार वर्षों के लौह अयस्क उत्पादन को ट्रैक करने पर भारत के लिए 3.9 प्रतिशत की नियमित सीएजीआर का पता चलता है ।

श्री मुखर्जी ने बताया कि इस पृष्ठभूमि में, एनएमडीसी ने इस उद्योग की वृद्धि से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 6.8 प्रतिशत सीएजीआर प्राप्त किया और इस प्रकार उत्पादन के क्रमिक-वृद्धि से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। एनएमडीसी की क्षमताओं और योग्यताओं में विस्तार पूरे जोरों पर है। हमने अपनी रणनीतिक प्रगति को सक्षम बनाने के लिए लॉजिस्टिक्स, बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और आपूर्ति-श्रृंखला एकीकरण में आवश्यक आधारभूत कार्य किए हैं।

श्री मुखर्जी ने बताया कि अप्रैल में 4.6 मिलियन टन से शुरू होकर एनएमडीसी का इस वित्तीय वर्ष के लिए60 मिलियन टन से अधिक का लक्ष्य है। टीम तैयार है, संरेखित है और विकास के अगले स्तर तक पहुंचने के लिए आश्वस्त है।


अन्य पोस्ट