कारोबार

गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम से कर्मचारी केंद्रित कार्य-संस्कृति एक बार फिर हुई उजागर
03-May-2026 6:54 PM
गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम से कर्मचारी केंद्रित कार्य-संस्कृति एक बार फिर हुई उजागर

  सहायक कर्मचारियों का कलिंगा ने मजदूर दिवस पर किया सम्मान  

रायपुर, 3 मई। कलिंगा विश्वद्यिालय ने बताया कि मजदूर दिवस, जिसे अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस या कामगार दिवस के नाम से भी जाना जाता है, हर वर्ष 1 मई को दुनिया भर के श्रमिकों के योगदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इसे मई दिवस के नाम से भी जाना जाता है।

विश्वविद्यालय ने बताया कि अपने सहायक कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस पहल ने संस्थान की कर्मचारी-केंद्रित कार्य-संस्कृति और उनके प्रति प्रतिबद्धता को एक बार फिर उजागर किया। कार्यक्रम के दौरान हाउसकीपिंग और सहायक स्टाफ (पुरुष एवं महिला)—जो विश्वविद्यालय के दैनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं—को सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय ने बताया कि सम्मान के प्रतीक के रूप में सभी कर्मचारियों को उपयोगी उपहार प्रदान किए गए। साथ ही, सभी उपस्थित लोगों के बीच नाश्ता भी वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलानुशासक डॉ. ए. विजयानंद और उप डीएसडब्ल्यू श्री शुभम प्रमोद ने की। इस अवसर पर उप कुलसचिव एवं मानव संसाधन प्रमुख डॉ. लिंसी रॉय, प्रशासनिक प्रबंधक एवं मुख्य वार्डन श्री मनीष सिंह, तथा लेखा प्रबंधक श्री राजेश सैनी की उपस्थिति रही, जिन्होंने कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

विश्वविद्यालय ने बताया कि हाउसकीपिंग प्रभारी श्री उमेश्वर मानिकपुरी, मेंटेनेंस प्रभारी श्री राजेश रावत एवं प्रशासनिक विभाग के श्री वीरेंद्र साहू ने अपने विचार रखते हुए श्रमिकों की भूमिका को संस्थान की प्रगति का आधार बताया।


अन्य पोस्ट