कारोबार

विनिर्माण उत्कृष्टता और समृद्ध संयंत्र क्रियान्वयन का अनुभव लिए राजेश बने नये बालको सीईओ
03-May-2026 11:55 AM
विनिर्माण उत्कृष्टता और समृद्ध संयंत्र क्रियान्वयन का अनुभव लिए राजेश बने नये बालको सीईओ

बालकोनगर, 3 मई। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने बताया कि बालको ने राजेश कुमार सिंह को अपना नया मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया है। उन्होंने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया। वे कंपनी के समग्र प्रचालन, रणनीति और भविष्य की विकास पहलों का नेतृत्व करेंगे। 

बालको ने बताया कि आर के सिंह को विनिर्माण उत्कृष्टता और संयंत्र क्रियान्वयन में समृद्ध अनुभव प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर के दौरान विभिन्न औद्योगिक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में कई विनिर्माण इकाइयों ने उत्पादन, उत्पादकता और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार करते हुए लागत में कमी लाकर विश्वस्तरीय मानक स्थापित किए हैं। 
बालको ने बताया किप्रचालन, औद्योगिक सुरक्षा, उत्पादकता एवं गुणवत्ता सुधार, डिजिटलाइजेशन, नेतृत्व और रणनीति जैसे क्षेत्रों में उनकी गहरी विशेषज्ञता रही है। उनके नेतृत्व में बालको के प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और सतत विकास के लक्ष्यों को और मजबूती मिलने की अपेक्षा है। नेतृत्व परिवर्तन के तहत नई जिम्मेदारियां डिमर्जर के तहत पूर्व सीईओ राजेश कुमार को वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड का सीईओ नियुक्त किया गया है। 

बालको ने बताया किवे एल्यूमिना एवं एल्यूमिनियम विस्तार परियोजनाओं, डाउनस्ट्रीम व्यवसाय के विकास और रणनीतिक पहलों का नेतृत्व करेंगे। बालको में अपने कार्यकाल के दौरान राजेश कुमार ने कंपनी की विस्तार परियोजनाओं को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में संगठन ने उत्पादन क्षमता वृद्धि, प्रक्रियागत उत्कृष्टता और दीर्घकालिक विकास के लिए मजबूत आधार तैयार किया।


अन्य पोस्ट