कारोबार

प्रगति कॉलेज में एआई का महत्व पर सेमीनार
22-Apr-2026 3:55 PM
प्रगति कॉलेज में एआई का महत्व पर सेमीनार

रायपुर, 22 अप्रैल। प्रगति कॉलेज महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सौम्या नैयर ने बताया कि कॉलेज में जनसंचार में ए.आई. (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) का महत्व विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता धनंजय राठौड़, अपर संचालक, जनसम्पर्क, रायपुर उपस्थित हुए। सर्वप्रथम सरस्वती पूजा एवं दीप प्रज्वल्लन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

डॉ. नैयर ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अब केवल तकनीक नहीं बल्कि संचार का आयाम बन चुका है, विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बदलते मीडिया परिदृष्य को देखते हुए उन्हें तैयार रहना है। ए.आई. को समझकर हम भविश्य की पत्रकारिता एवं जनसम्पर्क में अग्रणी रह सकते हैं। ए.आई. को गहराई से जानने तथा उसके महत्व को समझने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार यादव ने सेमीनार के विशय पर प्रकाष डालते हुए बताया कि ए.आई. का क्षेत्र अत्यंत व्यापक है। उन्होंने उसका उपयोग सावधानी से करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। धनंजय राठौड ने अपने उद्बोधन में बताया कि ए.आई. के सीमित उपयोग एवं स्वविवेक से तकनीकी के साथ समन्वय कर हम विकास के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कई उदाहरणों के माध्यम से अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कैसे ए.आई. समाचार लेखन, डेटा विष्लेषण, दर्षक जुड़ाव एवं सरकारी जनसम्पर्क अभियानों को तेज एवं प्रभावी बना रहा है। राठौर ने आगे कहा कि दी गयी जानकारी को पूर्ण सत्य न मानकर प्रमाणिक स्त्रोतों से अपनी जानकारी को पुख्ता करें। ए.आई. का प्रयोग में, भाशा का विषेश महत्व है अत: इसका उपयोग करते समय सावधानी बर्तनी चाहिए।

डॉ. नैयर ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में वक्ता द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया। धनंजय राठौड़ को स्मृति चिन्ह शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के. एन. गजपाल और पत्रकारिता विभाग के प्राध्यापक श्री संजीव वर्मा द्वारा प्रदान किया कार्यक्रम का संचालन कु. स्वालेहा निसा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जनसंचार विभाग के प्राध्यापक श्री कुमार बहुखण्डी ने दिया।


अन्य पोस्ट