कारोबार

10वीं की परीक्षा में सफलता की नयी कहानी लिखी विद्यार्थियों ने-प्राचार्या
19-Apr-2026 5:15 PM
10वीं की परीक्षा में सफलता की नयी कहानी लिखी विद्यार्थियों ने-प्राचार्या

  ज्ञान गंगा में परिणाम 100 प्रतिशत रहा  

रायपुर, 19 अप्रैल। ज्ञान गंगा एजुकेशनल अकादमी की प्राचार्या ने बताया कि सफलता के ऊँचे लक्ष्यों का निर्धारण करना उन लक्ष्यों को हासिल करना और प्राप्त सफलता को सतत कायम रखना यही एक सफल संस्थान की पहचान होती है।

प्राचार्या ने बताया कि इस कसौटी में मध्यभारत का ख्यातिलब्ध विद्यालय ज्ञान गंगा एजुकेशनल एकेडमी रायपुर हमेशा खरा उतरा है। सफलता के नित नये आयामों को प्राप्त करते हुए इस वर्ष भी केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में विद्यालय के छात्र -ं छात्राओं ने सफलता की नई कहानी लिख दी है। इस वर्ष विद्यालय के 166 छात्र-छात्राएं कक्षा 10वीं के परीक्षा में सम्मिलित हुये थे जिसमें 30 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित कर सफल हुए है और 120 छात्र-छात्राओं ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किए है।

प्राचार्या ने बताया कि परीक्षा फल तो शाट-प्रतिशत है ही कई छात्रों ने गणित, विज्ञान, समाजिक विज्ञान, अंग्रेजी और संस्कृत में पूर्णांक प्राप्त कर नया इतिहास रच दिए है। यह इतिहास उनके परिश्रम लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। छात्रों का यह अद्वितीय परीक्षाफल उनकी संकल्पशक्ति का द्योतक तो है ही, विद्यालय प्रबंधन के शानदार शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम भी है।


अन्य पोस्ट